Connect with us

इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की खबर को एसएसपी ने बताया अफवाह, कही ये बात…

उत्तराखंड

इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की खबर को एसएसपी ने बताया अफवाह, कही ये बात…


देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की खबर चल रही है। जिस पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। साथ ही कहा है कि इस संबंधी भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है। कृपया अफवाहों से बचें और बिना सत्यता जाने, किसी भी खबर को शेयर न करें। ऐसी भ्रामक खबरों को फैलाने वालों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  The Shadow over Innsmouth | [EPUB-PDF]

एसएसपी ने कहा कि देहरादून में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। उक्त मैसेज पूर्णतः भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Die Königin der Farben - Deutsche Bibliothek

वहीं दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अष्ठाजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अतः आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top