Connect with us

15 साल पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप पर सब्सिडी से पुरानी पेंशन, सीएम धामी की कैबिनेट बैठक के अन्य फैसले

उत्तराखंड

15 साल पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप पर सब्सिडी से पुरानी पेंशन, सीएम धामी की कैबिनेट बैठक के अन्य फैसले


सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 15 साल से पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने पर उत्तरखंड सरकार सब्सिडी देगी। कमर्शियल और प्राइवेट गाड़ियों पर टैक्स छूट का निर्णय लिया गया है। सूत्रों की बात मानें तो पर्यावरण के मद्देनजर और प्रदूषण पर रोक लगाने को यह फैसला लिया गया है।

कमर्शियल और प्राइवेट गाड़ियों पर टैक्स छूट का निर्णय लिया गया है। सूत्रों की बात मानें तो पर्यावरण के मद्देनजर और प्रदूषण पर रोक लगाने को यह फैसला लिया गया है। यही नहीं, दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया गया है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके तहत 2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  The Hike - Free

कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि उत्तराखंड में गाड़- गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए चेकडैम बनाने पर ठोस प्लान बनाकर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बारातियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर

सीएम धामी सरकार ने उत्तराखंड में वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को भी मंजूरी दी है। 10 साल के भीतर 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादन करने का लक्ष्य तय गया है। 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार 2400 सलाना वर्दी भत्ता भी देगी।

कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि घरों में सोलर हीटर लगाने पर सरकार की ओर से भवन स्वामी को सब्सिडी भी देगी। इसके अलावा, मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का भी फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  De babysitters op reis : Gratis eBook plank

उत्तराखंड में पुराने उद्योगों के विस्तार पर सब्सिडी देने का भी फैसला लिया गया है। सीएम धामी सरकार ने आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए छात्रों को हिंदी का पेपर देना होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top