Connect with us

राज्य में दारोगा भर्ती घोटाले में इन 20 दरोगाओं को किया गया निलंबित, लिस्ट जारी…

उत्तराखंड

राज्य में दारोगा भर्ती घोटाले में इन 20 दरोगाओं को किया गया निलंबित, लिस्ट जारी…


उत्तराखंड के दारोगा भर्ती घोटाले मामले में आज 20 दरोगाओं को सस्पेंड किया गया है।  बताया जा रहा है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20 संदिग्ध सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसके आदेश जारी किए गए है। अब इन दरोगाओं की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में दारोगा भर्ती घोटाला वर्ष 2015-16 में हुआ था। इस भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कर रही है। अभी तक की जांच पड़ताल में 40 से अधिक दारोगा पर परीक्षा में धांधली कर नियुक्ति पाने का आरोप है।  प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि 20 दारोगा रुपये देकर भर्ती हुए थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिला प्रभारियों को आदेश जारी कर 2015-16 में हुए 20 दरोगाओं को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती संदिग्ध 20 दारोगा निलंबित रहेंगे। बताया जा रहा है कि दरोगा भर्ती घोटाले में लिया गया है। हालांकि इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में कुछ और संदिग्ध दरोगा भी निलंबित हो सकते है। बताया जा रहा है कि आठ वर्ष पूर्व वर्ष 2015-16 में हुई यह भर्ती तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी। उस दौरान भी भर्ती में घपले के आरोप लगे थे, लेकिन सरकार की ओर से जांच न कराने के कारण मामला दब गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी।  भर्ती में घपले के आरोपों के बाद इस मामले 8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था, जैसे-जैसे विजिलेंस की जांच आगे बढ़ी आरोपियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। गौर हो कि विजिलेंस की कुमाऊं यूनिट पूर्व में इस मामले पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इसी कड़ी में 20 संदिग्ध दरोगाओं को आज सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत मयकोटी में 24 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

देखें लिस्ट

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top