Connect with us

टिहरी सीडीओ ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से की मुलाकात…

उत्तराखंड

टिहरी सीडीओ ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से की मुलाकात…


Tehri News: उत्तराखंड में मानसून में बारिश ने तबाही मचाई है। आपदा को देखते हुए शासन-प्रशासन एक्शन में है। भारी बारिश के बीच टिहरी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोठार गांव पहुंच ग्रामीणों से मुलाकात की तो वहीं कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती 19 और 20 अगस्त को कीर्तिनगर ब्लॉक में भारी बारिश से तबाई मची थी। इसी कड़ी में टिहरी डीएम सौरव गहरवार के निर्देश पर सीडीओ मनीष द्वारा भारी बारिश के बीच ही आपदाग्रस्त गांवों का दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।

बताया जा रहा है कि बीती 19 और 20 अगस्त को कीर्तिनगर ब्लॉक में अतिवृष्टि से तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस आपदा में एक बुजुर्ग महिला मकान के अंदर ही दब गई थी। जबकि, कई हेक्टेयर खेती की भूमि बह गई तो कई लोग बेघर हो गए। खासकर कोठार गांव में आपदा से किशोरी लाल और सरोजनी देवी पत्नी स्व. वसुलाल के परिवार काफी प्रभावित हुए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top