Connect with us

टिहरीः शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान…

उत्तराखंड

टिहरीः शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान…


Tehri News: रात्रि करीब पोने ग्यारह बजे दिनेश कुमार पुत्र सिकल दास डिजाइनर टेलर पी डब्ल्यू डी मार्ग बौराड़ी , निकट IDBI बैंक के सामने की कपड़े व टेलर की दुकान है में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई। रात्रि लगभग 9:30 बजे अत्यधिक बारिश हो रही थी रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक दिनेश अपने भाई और एक कर्मचारी के साथ घर चले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

इस दौरान शार्ट सर्किट से दुकान पर आग लग गई। जिसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा मालिक को लगभग 10:45 पर फोन पर दी गई। आगजनी से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई है। जिसमें लगभग दस लाख का सामान व नगदी जलकर खाक हो गया। रात्रि को पड़ोसियों ओर व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता करम सिंह तोपवाल के द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह खो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

प्रातःपूर्व काबिना मंत्री दिनेश धनाई और जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता कर्म सिंह तोपवाल ओर ब्यापारियों ने दुकान का मौका मुआयना कर जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की । और कहां की पीड़ित व्यक्ति बहुत गरीब परिवार का है बैंक से लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था आगजनी की वजह से वह बुरी तरह हताश है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top