Connect with us

योग विशेष: योग का का लक्ष्य विराम बन सकता है टिहरी का प्रसिद्ध खैट पर्वत, सरकार करे पहल…

उत्तराखंड

योग विशेष: योग का का लक्ष्य विराम बन सकता है टिहरी का प्रसिद्ध खैट पर्वत, सरकार करे पहल…


टिहरी। लोक कथाओं में परियों के देश के नाम से मशहूर प्रतापनगर विधानसभा स्थित खैट पर्वत में डेस्टिनेशन योगपीठ विकसित किए जाने की अपार संभावना हैं।

समुद्र तल से 7500 फीट की ऊंचाई पर टिहरी झील से सटा खैट पर्वत अनोखी कहानियों और रहस्यमयी दुनिया अपने आप में समेटे है। मान्यता है कि यह  देवियां का सिद्ध स्थान है। इस जगह को परियों (आछरीयों )का स्थान भी कहा जाता है। यहां पर डेस्टिनेशन योगपीठ विकसित करने के अपार संभावना है ।

यह भी पढ़ें 👉  Later Islamic pottery : Persia, Syria, Egypt, Turkey : Free Download

यहाँ पर प्राकृतिक वातावरण मे योग की क्लास प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से 07 दिन से लेकर 90 दिन तक पेड क्लासेस दुनिया भर के लोगों के लिए लगाई जा सकती है। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक के रोजगार के साधन के साथ-साथ स्थानिय लोगों के रोजगार के अभूतपूर्व अवसर भी देगा और दुनिया भर भारतीय-योग की धाक जमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

मेरा व्यक्तिगत अनुमान है सिर्फ इस एक माध्यम से लगभग 500 लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा, जो पलायन भी रोकने का एक हथियार होगा …सरकार को सिर्फ और सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरी मंजूरी देनी होगी, ज़िसकी लागत भी सरकार धीरे -धीरे 5-10 साल मे रिकवरी कर सकती है। योग-पीठ देवीयों के मंदिर से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित दूरी बना करके ही बनाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Cinderella Dressed in Yellow - Free Epub

सूबे के मुख्यमंत्री और सांसद टिहरी गढवाल से सादर निवेदन है कि इस दिशा मे सोचें और 21.06.2022 विश्व योग-दिवस के दिन इसकी आधिकारिक घोषणा करें।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश्वर पैन्यूली की कलम से

योग विशेष: योग का का लक्ष्य विराम बन सकता है टिहरी का प्रसिद्ध खैट पर्वत, सरकार करे पहल…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top