Connect with us

हादसा: यहां गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दुर्घटना, 10 की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

हादसा: यहां गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दुर्घटना, 10 की मौत से मचा कोहराम…


यूपी। पीलीभीत के गजरौला में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक वाहन के पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। जिसमें वाहन सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा में स्नान कर यूपी के गोला के लिए श्रद्धालुओं का एक दल बुधवार शाम 5 बजे वापस लौटा। ये श्रद्धालु अपनी टाटा एस गाड़ी से वापस लौट रहे थे। लेकिन वापस लौटते हुए आज सुबह चार बजे करीब इन का तेज रफ्तार वाहन आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास एक पेड़ से टकरा गया और हाईवे पर पटल गया। वाहन में 17 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। घायलों को पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें एक घायल को बरेली रैफर किया गया है। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई

पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये हैं। माना जा रहा है कि वाहन चलाते से समय ड्राईवर को नींद की झपकी आ गई थी जिस कारण यह भीषण हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Business, Economics, Financial Sciences, and Management - Book Review

हादसा: यहां गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दुर्घटना, 10 की मौत से मचा कोहराम…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top