Connect with us

किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप पाए गए झूठे, निलंबन निरस्त…

उत्तराखंड

किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप पाए गए झूठे, निलंबन निरस्त…


उत्तराखंड में हल्द्वानी बाल संप्रेक्षण गृह मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर लगाये गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए  है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नही हुई। मामले में अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई थी। पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई जिसमे उक्त किशोरी द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली। जिसपर आज महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  The Wanderer | PDF Book Download

बताया जा रहा है कि विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया गया था,साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था।  वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी। साथ ही मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top