Connect with us

उत्तराखंड में आधार कार्ड को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश, ऐसे बनेंगे कार्ड, कराएं अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में आधार कार्ड को लेकर मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश, ऐसे बनेंगे कार्ड, कराएं अपडेट…


Aadhar Card: उत्तराखंड में आधार कार्ड को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए है। जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार और यूआईडीएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बने जिन आधार कार्डों को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उन्हें अपने आधार कार्ड में पते का प्रमाण (पीओए) और पहचान का प्रमाण (पीओआई) अपडेट कराना जरूरी है। ऐसे में सीएस ने प्रदेश के सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग, बच्चों एवं दिव्यांग व्यक्तियों का आधार बनवाए जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Bartleby lo scrivano : Libri Gratis

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को सचिवालय में यूनिक आइडेंटीफिकेशन इंप्लीमेंटेशन कमिटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोगों विशेषकर बुजुर्ग एवं दिव्यांग व्यक्तियों के घर पर ही आधार बनवाए जाने हेतु योजना तैयार की जाए। इसके लिए पारिश्रमिक अथवा मानदेय आदि के आधार पर क्षेत्र के युवाओं को रखकर इस काम को कराया जा सकता है, इससे जहां आधार सैचुरेशन प्लान पूर्ण होगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Ich war Kaiser von China. | PDF

इसके साथ ही उन्होंने आधार बनाने अथवा अपडेट कराए जाने से सम्बन्धित सभी संस्थाओं को सभी आधार किट्स के सुचारू संचालन और पिछले 10 सालों से एक ही स्थान पर रहने वाले लोगों को भी आधार अपडेट किए जाने के लिे जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। इसका प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर्व में प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी…

वहीं मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में आधार वेरिफिकेशन लागू किए जाने हेतु सचिव कार्मिक को निर्देश दिए। कहा कि यह परीक्षाओं में धांधली रोकने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सेवाओं, लाभ एवं सब्सिडी आदि में लाभार्थी के आधार नंबर की आवश्यकता पड़ती है, परंतु उन्होंने अभी तक इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किए हैं, शीघ्र करवा लें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top