Connect with us

“यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों को तैनाती की कवायद तेज…

उत्तराखंड

“यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों को तैनाती की कवायद तेज…


Uttarakhand News: उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऐसे में पहाड़ों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कवायद की जा रही है। राज्य सरकार अब “यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत पहाड़ों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्लान बना रही है। बताया जा रहा है कि अब इस फार्मूले के तहत डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बॉन्ड के माध्यम से ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए “यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को रखा जाना है। जिसके तहत पहाड़ों पर तैनाती कराए जाने वाले डॉक्टरों के लिए एक हायर पे बैंड निर्धारित किया जा रहा है. जोकि मौजूदा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पे से क़रीब दोगुना होगा। जिससे पहाड़ जाने वाले डॉक्टर्स को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने “यू कोट वी पे” फार्मूले के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों को तैनात करने की कवायद शुरू कर दी है। अगर ये फार्मूला सफल हुआ तो सिर्फ डॉक्टरों की कमी ही पूरी नहीं होगी बल्कि, दूरस्थ क्षेत्रों में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top