Connect with us

दून से चंडीगढ़ की दूरी कम करने की कवायद शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर…

उत्तराखंड

दून से चंडीगढ़ की दूरी कम करने की कवायद शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर…


Uttarakhand News: देहरादून से अब सफर करना आसान होने वाला है। जहां अब दिल्ली दूर नहीं का कथन हकिकत बनने वाला है। तो वहीं दून से चंडीगढ़ की दूरी भी कम करने की शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा दून से चंडीगढ़ के बीच नई सड़क की संभावना तलाशी जा रही है। इस सड़क के बनने के बाद दून से चंडीगढ़ का सफर 70 किमी कम हो जाएगा। लोग सिर्फ दो घंटे में देहरादून से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में चल रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को दून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के नए एलाइनमेंट पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि दून से चंडीगढ़ का सफर दो घंटे में तय करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून से वाया पांवटा साहिब चंडीगढ़ की सड़क मार्ग से दूरी करीब 169 किमी है। जिसमें फिलहाल करीब चार घंटे का समय लगता है। दावा किया जा रहा है कि नए एलाइनमेंट के अनुरूप मार्ग बनाए जाने से दून से चंडीगढ़ की दूरी न सिर्फ कम होगी बल्कि यह सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि अब इस सड़क के एलाइमेंट में बदलाव कर दूरी करीब 70 किमी कम की जाएगी। इसके तहत नाहन से पंचकुला को एलिवेटेड या अन्य तरह की सड़क बनाने की योजना है। नई सड़क बनने के बाद लोगों को नाहन से नीचे डालडाघाट की ओर नहीं उतरना होगा और घुमावदार सड़क के बिना सीधे पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। हालांकि इस परियोजना पर सर्वे का काम अभी होना है। अगर ये योजना धरातल पर पूरी होती है तो लोगों के समय की काफी बचत हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

रिपोर्टस की माने तो मुख्य सचिव ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स में भूमि अधिग्रहण का कार्य होना है, उनमें तेजी लाते हुए भुगतान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने एनएचएआई हाईवे के निकट देहरादून के आसपास लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को देहरादून-चंडीगढ़ के लिए एलाइनमेंट पर भी कार्य किए जाने के निर्देश दिए है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top