Connect with us

हर्षिल घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, इन जिलों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार…

उत्तराखंड

हर्षिल घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, इन जिलों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार…


Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम बदल चुका है। जहां मैदान में कोहरे की कहर है। तो वहीं शनिवार देर रात ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी होती रही। हर्षिल घाटी में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। वहीं अगले तीन दिन राज्य में बारिश -बर्फबारी की संभावना बनी हई है।

यह भी पढ़ें 👉  Ich war Kaiser von China. | PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क रहने के बाद अब वर्षा के असार बनने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में कहीं-कहीं बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार से दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: माल्टा महोत्सव में डीएम ने दिया संदेश, माल्टे से बने उत्पादों को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के निर्देश

बताया जा रहा है कि अगले दो दिन चमोली-पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Green City in the Sun : Ebook Free
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top