Connect with us

गंगा तट पर महास्वचछता अभियान शुरू, दिया गया ये संदेश…

उत्तराखंड

गंगा तट पर महास्वचछता अभियान शुरू, दिया गया ये संदेश…


ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी को फैलाने देनी चाहिए।

उक्त विचार महापौर ने सोमवार की सुबह गंगा के तट पर चले महास्वचछता अभियान के दौरान व्यक्त किए। आज सुबह सवेरे महापौर के आह्वान पर संत समाज सहित गंगा भक्तों ने नाव घाट से लेकर आस्था पथ पर बेहद जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंहत लोकेश दास व शहर के स्वच्छता ब्रांड ऐम्बैसडर मंहत रवि प्रपन्नाचार्य ने मोजूद उपस्थिति व श्रद्वालुओं को स्वचछता का संकल्प दिलाया।

अभियान के दौरान महापौर ने शहरवासियों से तीर्थ नगरी को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। अभियान की अगुवाई कर रही महापौर ने स्वयं झाड़ू थाामकर स्वच्छताा का संदेश देते हुए गंगा तट की साफ़-सफ़ाई की।उन्होंने साफ़-सफ़ाई के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी जिक्र किया जो लोगों को स्वच्छता के अभाव के कारण झेलनी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

इससे पूर्व मंहत लोकेश दास व मंहत रवि प्रपन्नाचार्य ने सभी को प्रकृति, पर्यावरण एवं गंगा के संरक्षण का संकल्प कराया। इस दौरान पार्षद मनीष मनवाल, विजय लक्ष्मी शर्मा, यशवंत रावत, राजेश गोतम, किशन मंडल,रमेश अरोड़ा, प्रदीप कोहली,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में ऋषिकुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

गंगा तट पर महास्वचछता अभियान शुरू, दिया गया ये संदेश…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top