Connect with us

टीईटी की मेरिट लिस्ट में कई राजनेताओं के नाम, विभाग में मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

टीईटी की मेरिट लिस्ट में कई राजनेताओं के नाम, विभाग में मचा हड़कंप…


 TET Result: पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) के द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इस रिजल्ट ने सबको हैरान कर दिया है। रिजल्ट में नेताओं के नाम देखकर हर कोई हैरान है। जी हां टीईटी की मेरिट लिस्ट में अमित शाह, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। जिससे हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए 1,832 पन्नों पर कई राजनेताओं के नाम हैं। अमित शाह का रोल नंबर 075020639 अंकित है, जिन्हें 93 नंबर मिले हैं। इस नाम को ओबीसी उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ममता बनर्जी को 92 अंक मिले हैं। वहीं, अभिषेक बनर्जी को 96 और सुभेंदु अधिकारी को 100 अंक मिले हैं। सुजन चक्रवर्ती को 99 और दिलीप घोष को 84 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…

वहीं मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पॉल का नाम भी मेरिट लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में पार्थ चटर्जी के साथ-साथ पुष्पा का भी नाम शामिल है। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि यह विवाद राज्य को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मकसद से खड़ा किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top