Connect with us

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव पर तीर्थयात्रियों का प्रदर्शन, हाइवे बाधित होने से है परेशान…

उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव पर तीर्थयात्रियों का प्रदर्शन, हाइवे बाधित होने से है परेशान…


उत्तरकाशीः उत्तराखंड़ में चारधाम यात्रा पर मौसम की मार देखने को मिल रही है। 36 घंटे के भीतर यमुनोत्री हाईवे दोबारा बंद होने से हजारों तीर्थ यात्री फंसे हुए है। बताया जा रहा है कि जिस कारण यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में जगह-जगह तकरीबन 12 हजार यात्री फंसे हुए हैं। जो मार्ग खुलने का इंतज़ार करते हुए अब सब्र खो चुके हैं।  यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में फंसे यात्रियों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हमें पूछा नहीं जा रहा है न ही हमें यहां से अन्य जगह के लिए निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम से करीब 18 किमी पहले स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी। इससे हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। किसी तरह इसे आवाजाही लायक बनाया गया, लेकिन हाईवे के फिर धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।  शुक्रवार सुबह इस हिस्से में बस ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी है। शनिवार सुबह से प्रशासन जानकीचट्टी में फंसे वाहनों को निकालने में जुटा है। पर लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। यहां जानकीचट्टी में फंसे यात्री यमुनोत्री प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं और एक कार्य अधिकारी का घेराव भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

बताया जा रहा है यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को लगातार बाधित हो रहे हाईवे से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक डोभाल भी मौके पर अधिकारियों से मिलने बाइक पर पहुंचे। अब एनएच के अधिकारियों का कहना है कि जल्द पहाड़ की कटिंग कर मार्ग को पूरी तरह यात्रा के लिए सुचारू कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले कहा गया था कि तीन दिन में मार्ग सही हो पाएगा। चौबीसों घंटे एनएच की टीम हाईवे की मरम्मत करेगी। चट्टान की कटिंग के साथ सुरक्षा दीवार की जगह वायरक्रेट डालकर दीवार बनाने का काम किया जाएगा। बताया कि इस हिस्से में छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

 

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव पर तीर्थयात्रियों का प्रदर्शन, हाइवे बाधित होने से है परेशान…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top