Connect with us

12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी, गर्भवती होने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा…

उत्तराखंड

12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी, गर्भवती होने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा…


पिथौरागढ़ः देश के कई हिस्सों से बच्चों के साथ तरह तरह के अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन उत्तराखंड के पर्वतीय इलाके से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली हैरतअंगेज खबर आई है। जिसपर यकीन करना सबके लिए आसान नहीं। पिथौरागढ़ के धारचूला में 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। वो भी उससे उम्र में तीन गुना बड़े आदमी से। बच्ची के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है। मासूम  की शादी कराने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी मां है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ के धारचूला से बीते दिनों बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। जिस पर जांच में पता चला कि 12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी कर दी गई। नाबालिग बच्ची पर सितम उसकी अपनी मां ने ही ढहाया है, बताया जा रहा है कि जून 2021 में 12 साल की उम्र में धारचूला के ही एक व्यक्ति से उसका पहला विवाह हुआ। पति की मारपीट से तंग आकर वह कुछ समय बाद मायके लौट आई।

बेटी के लौटने के बाद मां ने छह माह के बाद दिसंबर 2021 में फिर किशोरी का विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय दीपक कुमार के साथ कर दिया। नाबालिग दो माह की गर्भवती बताई जा रही है। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामला खुला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग के परिवार में मां, सौतेला पिता और आठ भाई-बहन हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

12 साल की नाबालिग की दो-दो बार शादी, गर्भवती होने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top