Connect with us

अज़ब: उत्तराखंड में बारात पहुंच रही थी दहलीज़ पर, दुल्हन भाग गई प्रेमी संग… 

उत्तराखंड

अज़ब: उत्तराखंड में बारात पहुंच रही थी दहलीज़ पर, दुल्हन भाग गई प्रेमी संग… 


कुमांऊ। बागेश्वर जिले के एक गांव में फेसबुक पर युवक के प्रेम में पड़ने वाली दुल्हन शादी से कुछ ही घंटे पहले उसके साथ फरार हो गए। जब बारात घर पर पहुंची तो लाज बचाने के लिए स्वजनों ने छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया। लेकिन जांच में उसकी उम्र कम पाई गई तो पुलिस ने शादी रुकवा दी। जिससे सारे इंतजामात धरे के धरे रह गए। पिता ने पुलिस को बेटी के डोबा गांव के एक युवक के साथ भागने की सूचना दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

बता दें कि बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र से  सात-रतबे गांव में एक बारात गई थी। शादी के कुछ घंटे पहले ही दुल्हन प्रेमी संग भाग गई। परिवार के लोगों ने बारात बैरंग न लौटे इसके लिए प्रयास भी किए। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार करने का प्रयास किया, उसकी उम्र में कम निकली। पुलिस ने शादी रुकवा दी और बारात बैरंग लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

बारात के लिए बनाया गया खाना बरबाद हो गया। उसे किसी तरह नष्ट किया। इधर, लड़के वालों के वहां  प्रीतिभोज का कार्यक्रम था वह भी स्थगित हो गया। विवाह समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने रात तो किसी तरह काटी लेकिन   सुबह एक-एक करके वह चले गए।  वहीं शादी के लिए हुई सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…

इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिता सूचना का पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। दोनों को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top