Connect with us

बड़कोट वन रेंज की टीम ने खैर तस्कर को धर दबोचा, सांभर के सींग भी बरामद…

उत्तराखंड

बड़कोट वन रेंज की टीम ने खैर तस्कर को धर दबोचा, सांभर के सींग भी बरामद…


देहरादून। बड़कोट वन रेंज की टीम द्वारा खैर तस्करों का पीछा करते हुए एक खैर तस्कर को धर दबोचा गया। तस्कर वाहन में खैर के माल को छिपा कर ले जा रहा था। उसके कब्जे से सांभर के सींग भी बरामद हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि बड़कोट वन रेंज और लच्छीवाला वन रेंज में खैर तस्करों द्वारा खैर के पेड़ काट लिए गए थे। जिसके बाद मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

वन विभाग की टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। दोनों वन रेंजों रनों की टीमें पहले ही तीन आरोपियों को पकड़ चुकी हैं। रविवार सुबह तड़के 5:30 बजे सिकरोड़ा हरिद्वार से बड़कोट वन विभाग की टीम ने खैर तस्करों का पीछा करते हुए एक पिकअप वाहन को चालक समेत धर दबोचा।

इस पिकअप वाहन में खैर के माल को लकड़ी के गुटकों के नीचे ले जा ले रहा था। वन विभाग की टीम को सांभर के ढाई किलो सींग भी बरामद हुए हैं। वन विभाग द्वारा पिकअप वाहन चालक जावेद पुत्र अजीत सिकरोड़ा हरिद्वार को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

जबकि खैर तस्कर ताहिर पुत्र यूनुस निवासी सिकरोड़ा हरिद्वार भागने में कामयाब रहा। वन विभाग की टीम ने पिकअप संख्या यूके08 सीए 6421 को कब्जे में लिया है। और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top