Connect with us

उत्तराखंड में 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें आपने जिले का हाल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें आपने जिले का हाल…


उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जहां सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है, वहीं पहाड़ में भी बर्फबारी और मैदान में बारिश के आसार जताए गए है। प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे पहाड़ों पर अब तापमान गिरेने और कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही जा रही है।कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग में लोगों को बिजली और बरसात को लेकर सतर्कता बरतने की भी बात कही है ।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 26 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक कई जनपदों में बरसात की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर से राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश के आसार है तो वहीं27 नवंबर और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानो में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  The Devils of Loudun | Download PDFs

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, में आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  L'ambiguo malanno: La donna nell'antichità greca e romana | [PDF]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top