Connect with us

फिर विवादों में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, फटी जींस को लेकर अब दिया ये बयान

उत्तराखंड

फिर विवादों में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, फटी जींस को लेकर अब दिया ये बयान


देहरादूनः पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से फटी जींस पर बयान दिया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा ये भारतीय संस्कृति को पतन की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि फटी जींस वाले बयान पर लोगों ने ट्वीटर और फेसबुक पर उनका खूब समर्थन किया कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भारतीय पहनावे को लेकर लोग मेरे समर्थन में आये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

अपने फटी जींस वाले बयान पर बोलते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा पहले के लोग अपने फट्टे पुराने कपड़ों को सिलते थे, लेकिन आज के युवा खुद अपने कपड़ों को चाकू से काट रहे हैं। तीरथ सिंह रावत ने कहा वे आज भी अपने बयान पर टिके हैं। वे इस मामले पर गर्व महसूस करते हैं. तीरथ सिंह रावत ने कहा फटा कपड़ा पहनना हमारी संस्कृति में है ही नही तीरथ सिंह ने फटी जींस वाले बयान पर प्रतिक्रिया श्रीनगर गढ़वाल में दी। यहां तीरथ सिंह रावत ने धार्मिक संगठन इस्कॉन के कार्यक्रम में शिरकत की ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर छात्र – छात्राओं के दल को “भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण” पर रवाना किया

इस दौरान उन्होंने कहा इस्कॉन देश भर में बेहतर कार्य कर रहा है। युवा इस धार्मिक संगठन के साथ जुड़ कर धर्म कर्म की बातें कर रहे हैं। बता दें हाल के दिनों में मुम्बई में न्यूज मेकर अचीवर अवॉर्ड के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत को बेस्ट वर्किंग पॉलिटिशियन अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top