Connect with us

नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, आज से बदल गए है ये नियम, जानें क्या होगा असर…

उत्तराखंड

नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, आज से बदल गए है ये नियम, जानें क्या होगा असर…


New Rules: हर महीने की शुरूआत के साथ ही कई तरह के बदलाव भी होते है। 1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव हो गए है। जिसका असर सीधा आपकी जेब पर होगा। आज से यमुना एक्सप्रेस वे, जनरल इंश्योरेंस, नेशनल पेंशन स्कीम, प्रॉपर्टी खरीदने और नई गाड़ी खरीदने के नियमों बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं किस नियम से आपकों लाभ होगा तो किससे नुकसान..

टोल टैक्‍स में इजाफा

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाल ही में टोल टैक्‍स में इजाफा करने का निर्णय लिया था। बढ़ा हुआ टोल टैक्‍स 1 सितंबर से लागू होगा। अब छोटे वाहन जैसे कि कार के मालिकों को यमुना एक्‍सप्रेस वे से जाने पर प्रति किलोमीटर 10 पैसे ज्यादा देने होंगे। वहीं बड़े कमर्शियल गाड़ियों को प्रति किलोमीटर 52 पैसे ज्यादा टोल देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

इंश्योरेंस के नियम

आईआरडीएआई ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बदलाव किया है। अब इंश्योरेंस कमीशन पर एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत ही कमीशन मिलेगा। इससे लोगों के प्रीमियम में कमी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी। ये नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन सितंबर मध्य से ये प्रभावी हो जाएगा। इससे आने वाले समय में बीमा प्रीमियम में कमी आ सकती है।

प्रॉपर्टी खरीदना हो जाएगा महंगा

1 सितंबर से उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर, मकान और प्‍लाट सहित सभी प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। सरकार ने गाजियाबाद का सर्किट रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। सर्किल रेट में 2 से 4 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ सर्किल रेट 1 सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा।

कार हुई महंगी

ऑडी कंपनी ने अपने सभी मॉडल की कारें महंगी कर दी है। सितंबर से इस कंपनी की कार खरीदने पर ज्यादा पैसे देने पड़ेगे। यह बढ़ोतरी 2.4 प्रतिशत की होगी और यह नए प्राइस 20 सितंबर 2022 से लागू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

300 यूनिट बिजली फ्री

1 सितंबर से पंजाब के बिजली उपभोक्‍ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। पंजाब सरकार 1 सितंबर से घरेलू उपभोक्‍ताओं को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। आम आदमी पार्टी ने चुनावों में फ्री बिजली देने का वादा किया था।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top