Connect with us

Proud: पहाड़ की आयुषी सेना मे लेफटेंट, है न गर्व की बात…

उत्तराखंड

Proud: पहाड़ की आयुषी सेना मे लेफटेंट, है न गर्व की बात…


Deharadun: बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। खासकर पहाड़ी जिलों से बेटियों ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। अब उत्तरकाशी जिले के विकासखंड नौगांव मुख्यालय निवासी आयुषी रावत की, जो कि 11 माह के प्रशिक्षण के बाद अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई तमिलनाडु से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। बता दें कि आयुषी के पिता डीएस रावत फल प्रसंस्करण यूनिट के प्रभारी हैं वही माता आशा रावत जूनियर हाई स्कूल खांसी में शिक्षिका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

आयुषी की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर मुंगरा से हुई । इसके पश्चात 12वीं तक की पढ़ाई आयुषी ने देहरादून से पूर्ण की। 12वीं के बाद आयुषी ने इलेक्ट्रॉनिक से बीटेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

बीटेक करने के बाद वर्ष 2021 में आयुषी का चयन सीडीएस के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया। बताते चलें कि ट्रेनिंग पूरे होने के पश्चात अब आयुषी भारतीय सेना लेह में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। आयुषी के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके माता-पिता का सर गर्व से ऊंचा हो गया वही क्षेत्र मे भी खुशी की लहर है। आयुषी के पिता डीएस रावत और माता आशा रावत ने कहा कि बेटी का सेना में लेफ्टिनेंट बनना हमारे लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top