Connect with us

शोक: तीन छात्रों की एक साथ मौत से सनसनी, गांव में शोक की लहर…

उत्तराखंड

शोक: तीन छात्रों की एक साथ मौत से सनसनी, गांव में शोक की लहर…


बाजपुरः ऊधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर इलाके के ग्राम मढैया हट्टू में बाइक और सड़क किनारे खड़ी कंबाइन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो नाबालिग और एक बालिग छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू निवासी राजेंद्र सिंह और बलदेव सिंह अपने दोस्त अमनदीप को ग्राम धूरियां स्थित इंटर कॉलेज से लेकर घर जा रहे थे कि घर के समीप राजेंद्र सिंह की बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गई। तीन छात्रों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की पुलिस बात कर रही है।

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक आकांक्षा सैनी ने अमनदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री

वहीं उपचार के दौरान बलदेव सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कंबाइन और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top