Connect with us

प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम…


उत्तराखंड में बारिश का कहर जहां जारी है। वहीं प्रदेश में बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बताया जा राह है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश के कुछ जिलों में 21 और 22 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं 20 अगस्त तक बारिश कम होने की आशंका है। जबकि 25 अगस्त तक मौसम बारिश का बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Toi qui a cru en moi | Lire en Ligne

मिली जानकारी के अनुसार  मौसम विभाग ने 20 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ जिलों में जैसे देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई हैं, जबकि 21 अगस्त को कई जिलों में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई  है। बताया जा रहा है कि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में 21 अगस्त को भारी से भारी बारिश हो सकती है। वही हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  Business, Economics, Financial Sciences, and Management - Book Review

बताया जा रहा है कि 21 से 25 के बीच पर्वतीय जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 25 अगस्त के बाद बारिश की एक्टिविटी कम होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। क्योंकि जगह-जगह भूसख्लन और उफनाई नदियां हादसों को दावत दे रही है।  लगातार हो रही बारिश से बद्रीनाथ हाईवे खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधसांव जोन सक्रिय हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Sweet Submission : [PDF, EPUB, eBooks]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top