Connect with us

उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश…


अपर सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में शीत लहर के सम्बन्ध में राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। एसीएस ने उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को पुख्ता करने तथा तत्काल एक प्रभावी ट्रैकिंग पॉलिसी एवं एसओपी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Basiswissen Requirements Engineering: Aus Und Weiterbildung Zum Certified Professional For Requirements Engineering ; Foundation Level Nach Ireb Standard | (EPUB)

उन्होंने घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ट्रैफिक, पुलिस विभाग एवं फायर डिपार्टमेंट को सभी तैयारियां पूरी करने तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान हेतु एक पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिए।एसीएस ने कहा कि समय पर ट्रैकिंग एसओपी प्रभावी न होने की दशा में प्रदेश में आने वाले ट्रैकर्स की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही की घटना के लिए वन विभाग को सीधे तौर पर उत्तरदायी ठहराया जाएगा एवं कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Girls Fall Down | Download PDF

उन्होंने डीएफओ को ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ साझा करने एवं जिलाधिकारियों को डीएफओ, पर्यटन विभाग तथा ईको टूरिज्म से समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसओपी के साथ ही ट्रैकर्स के लिए पुख्ता सुरक्षा मापदण्ड, बीमा, प्रशिक्षित गाइड्स, स्नो इक्विपमेंट्स, हेल्थ सर्टिफिकेट, बेसिक मेडिसिन की तत्काल व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: माल्टा महोत्सव में डीएम ने दिया संदेश, माल्टे से बने उत्पादों को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top