Connect with us

स्कूलों के संचालन का बदलने वाला है समय, ये शेड्यूल हुआ जारी…

उत्तराखंड

स्कूलों के संचालन का बदलने वाला है समय, ये शेड्यूल हुआ जारी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जिसके तहत 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल सुबह 7:45  बजे से खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 1:00 बजे होगी। विभाग द्वारा पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। आइए जानते है…

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 1 बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। जिसके सुबह 7.45 से 8.00 बजे तक 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। पहला कालांश सुबह 8.00 से 8.35 बजे, दूसरा कालांश 8.35 से 9.10 बजे, तीसरा 9.10 से 9.45 बजे, चौथा 9.45 से 10.20 बजे तक होगा। हर कालांश 35 मिनट का होगा। सुबह 10.20 से 10.45 बजे तक 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। तत्पश्चात पांचवां सुबह 10.45 से 11.20 बजे, छठा 11.20 से 11.55 बजे, सातवां 11.55 से दोपहर 12.30 बजे व आठवां कालांश दोपहर 12.30 से 1 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

बता दें कि अभी शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जा रहा है। 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। जिसके लिए नया टाइमटेबल जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top