Connect with us

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…

उत्तराखंड

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…


उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां फलसीमा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं, कार चालक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nothing Is True and Everything Is Possible: The Surreal Heart of the New Russia - Read Online

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा अल्मोड़ा के फलसीमा क्षेत्र में सिकुड़ा बैंड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को एक आल्टो कार संख्या यूके 1 सी 4290 अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  A Kingdom of Dreams - Free Book

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर, एसएसबी की टीम के साथ सयुक्त रेस्क्यू कार्य कर बड़ी मशक्कत से घायल को बाहर निकाला। जिसके बाद दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग के रूप में हुई है। वह प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस  शव कब्जे में लेकर घटना के कारणों में जुटी हुई है। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।  जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top