Connect with us

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र की मौत…

उत्तराखंड

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र की मौत…


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह यहां ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली में ज्वालापुर की ओर आ रही थी। जिसमें पिता पुत्र सवार थे। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया  गया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Un Oso Llamado Paddington | (PDF, EPUB)

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही बस को कब्जे में ले लिया।मृतकों की पहचान मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है।परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  The Vagrant : (EPUB, PDF, E-Book)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top