Connect with us

6 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

6 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…


उत्तराखंड में शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। देर रात शासन ने 6 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। इस सूची में कई अधिकारियों को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियो को वापस लिया गया है। आइए जानते है कैसे…

  1. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला को हटा दिया गया है, उनकी जगह मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  2. आईएएस अधिकारी हरिश्चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को हटाते हुए निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. रवनीत चीमा को अब अपर सचिव श्रम और कृषि से हटाकर अपर सचिव पशुपालन और मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है
  4. विशाल मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर से हटाते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के लिए भेजा गया है
  5. मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी देखने वाले आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों की प्रगति की समीक्षा की

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

  1. पीसीएस मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से हटाकर अब अपर आयुक्त आबकारी दिया गया है।
  2. जय भारत सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।
  3. पंकज कुमार उपाध्याय को कुमाऊं मंडल विकास निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है।
  4. युक्त मिश्रा को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग जिम्मेदारी मिली है।
  5. कौस्तुभ मिश्र को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त सुधार दिया गया।
  6. अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।
  7. पीसीएस रिचा सिंह को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी भेजा गया।
  8. कुसुम चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया।
  9. तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाए गए हैं।
  10. कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी पर लाई गई हैं।
  11. पीसीएस चंद्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाकर भेजा गया है।
  12. भगत सिंह फोनिया को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर दी बधाई
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top