Connect with us

देहरादून कैंट बोर्ड के दो कर्मचारी सीबीआई रिमांड पर, रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए थे गिरप्तार…

उत्तराखंड

देहरादून कैंट बोर्ड के दो कर्मचारी सीबीआई रिमांड पर, रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए थे गिरप्तार…


Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून कैंट बोर्ड के दो कर्मचारियों को सीबीआई ने 3 दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब मामले में कई बड़े राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में कैंट बोर्ड के अधिकारियों और अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Sininen linna : [PDF, EPUB, Ekirjoja]

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो दिन पहले देहरादून के गढ़ी कैंट बोर्ड में तैनात कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा और क्लर्क रमन अग्रवाल को 25 हजार की रिश्वत लेते सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी कर्मचारियों ने एक शिकायतकर्ता के जमीन मकान का दाखिल खारिज कराने के एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसपर ये कार्रवाई की गई थी। मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष इस बात की दलील दी थी कि आरोपी कर्मचारियों के साथ इस भ्रष्टाचार के खेल में कुछ अधिकारियों सहित अन्य लोगों की साठगांठ की आशंका है। इसके मद्देनजर उनसे विस्तृत पूछताछ की आवश्यकता बतायी गई। ऐसे में सीबीआई के इस तर्क को मानते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देर सांय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top