Connect with us

एक दिवसीय दौरे पर सीएम धामी पहुंचे उधमसिंह नगर, इस कार्यक्रम में हुए शामिल…

उत्तराखंड

एक दिवसीय दौरे पर सीएम धामी पहुंचे उधमसिंह नगर, इस कार्यक्रम में हुए शामिल…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में पीएम मोदी के 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर आज उधम सिंह नगर के पंतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम पुस्कर सिंह धामी ने पंतनगर में जीबी पंत यूनिवर्सीटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतगर्त स्वच्छता पखवाड़े में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लेकर सफाई की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत के लिए 2025 का लक्ष्य रखा है, तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने टीबी मुक्त उत्तराखंड के लिए 2024 का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ड्रग फ्री बनाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद कुछ देर आराम के बाद सीएम रुद्रपुर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top