Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड से जुड़ा अपडेट, नया एग्जाम पैटर्न जारी, सभी विषयों में होंगे प्रैक्टिकल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड से जुड़ा अपडेट, नया एग्जाम पैटर्न जारी, सभी विषयों में होंगे प्रैक्टिकल…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ने अपना परीक्षा पैर्टन बदल दिया है। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड ने नया बोर्ड परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। नए पैर्टन के तहत अब सभी विषयों में थ्योरी को 80 नंबरों तक सीमित किया गया है। शेष 20 नंबर प्रयोगात्मक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन से तय किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था इस सत्र से ही लागू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में अब से सभी सब्जेक्ट्स में प्रैक्टिकल/ इंटरनल असेस्मेंट का प्रावधान कर दिया गया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट स्तर पर पहले से जिन सब्जेक्ट्स में प्रैक्टिकल होता आया है, उन विषयों में प्रैक्टिकल के नंबर 50% कर दिए हैं, इनमें थ्योरी 30 नंबर की और इंटरनल असेस्मेंट 20 नंबर का होगा। इसके साथ ही सभी के लिए पासिंग क्राइटेरिया थ्योरी व प्रैक्टिकल मिलाकर 33% ही तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि स्कूल स्तर पर होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 नंबरों की होती थी। इस बार बदलाव कर सभी विषयों में थ्योरी को 80 नंबरों का किया गया है, जबकि हिंदी, उर्दू, पंजाबी आदि अन्य सभी विषयों में भी 20 नंबरों के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ये व्यवस्था नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड में पास होने के लिए स्टूडेंट को 8 नंबर की ग्रेस देने क प्रावधान है। ये तब ही दिया जाएगा, जब छात्र के पास पहले से प्रैक्टिकल और थ्योरी मिलाकर 25% नंबर होंगे। विद्यार्थी नए पैर्टन से जुड़ी हर डिटेल के लिए https://ubse.uk.gov.in/ पर जा सकते है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top