Connect with us

देहरादून आईएसबीटी की ओर जाने वाले लोगों के लिए काम की खबर, रूट रहेगा डायवर्ट…

उत्तराखंड

देहरादून आईएसबीटी की ओर जाने वाले लोगों के लिए काम की खबर, रूट रहेगा डायवर्ट…


अगर आप देहारदून में है या आ रहे है और देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर की ओर जानें की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। बताया जा रहा है कि शिमला बाईपास तिराहे की ओर से आईएसबीटी चौक तक आने वाली सर्विस लाइन को अग्रिम आदेश तक बंद किया जा रहा है। इस दौर रूट डायवर्ट रहेगा। आइए जानते है क्या है कारण और रूट प्लान…

यह भी पढ़ें 👉  A nagy csoda | Irodalom ingyen azonnal

मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। फ्लाईओवर के नीचे और निरंजनपुर की ओर आने-जाने वाले सर्विस रोड पर चलता तक मुश्किल है। ऐसे में अब राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है।पहले चरण में निरंजनपुर की ओर से आईएसबीटी की ओर जाने वाली करीब 610 मीटर सर्विस रोड को बनाने का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण होने के कारण शिमला बाईपास तिराहे की ओर से आईएसबीटी चौक तक आने वाली सड़क को बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Beautiful Darkness - Free Book Reading

बताया जा रहा है कि इस रोड को आधुनिक तकनीक थिन व्हाइट टॉपिंग से सीमेंट से बनाई जा रही है। तीन दिन में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अगले 15 दिन तक इस पर ट्रैफिक को नहीं गुजारा जाएगा। इस दौरान शिमला बाईपास की ओर से हरिद्वार बायपास की ओर जाने वाले समस्त वाहन ट्रांसपोर्ट नगर चौक से यू टर्न ले कर आईएसबीटी चौक होते हुए हरिद्वार बायपास रोड की ओर जाएंगे। वहीं वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से गुजारकर एमडीडीए ऑफिस से यू टर्न होकर दूसरी तरफ के सर्विस रोड के जरिए हरिद्वार रोड के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top