Connect with us

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई । बताया जा रहा है कि आज सुबह रुड़की में दर्दनाक हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर से परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  De babysitters op reis : Gratis eBook plank

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रुड़की में झबरेड़ा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक दंपत्ती अपनी दो बच्चियों के साथ पुरकाजी से बाइक से अपने घर पुहाना लौट रहे थे। इस दौरान झबरेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर दंपत्ती और एक बच्ची की मौत हो गई है , जबकि दूसरी बच्ची घायल है जिसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतकों की पहचान सोनू उर्फ इरशाद, पत्नी नाजमा निवासी पुहाना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Business, Economics, Financial Sciences, and Management - Book Review
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top