Connect with us

उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानमंडल ने तय किया नेता प्रतिपक्ष का नाम, इस नाम पर लगी मुहर

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानमंडल ने तय किया नेता प्रतिपक्ष का नाम, इस नाम पर लगी मुहर

देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने आज देहरादून कांग्रेस भवन में विधानमंडल की बैठक की है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायको

देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने आज देहरादून कांग्रेस भवन में विधानमंडल की बैठक की है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायको चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर विधायकों ने सहमति जता दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Å tegne er å se - Gratis lesesenter

बताया जा रहा है कि सोमवार को विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें बैठक में 19 में से 14  नव निर्वाचित विधायक कांग्रेस भवन पहुंचे। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में विधायको में से नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल किया गया है। चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही सभी विधायको ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  A ciascuno il suo : Gratis EPUB

बैठक के बारें में जानकारी देते हुए देवेंद्र यादव ने कहा है कि सत्र के शुभारंभ से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पंचम विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च को आहूत हो रहा है। जिस के दृष्टिगत जहां एक और कार्य मंत्रणा की समिति में कल का एजेंडा तय कर लिया गया है। साथ ही कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर गहन मंथन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top