Connect with us

उत्तराखंड क्रिकेट बोर्डः हाईकोर्ट ने लगाई सचिव और प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर रोक, सरकार से मांगा जवाब…

उत्तराखंड

उत्तराखंड क्रिकेट बोर्डः हाईकोर्ट ने लगाई सचिव और प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर रोक, सरकार से मांगा जवाब…


नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड के सचिव महिम वर्मा व प्रवक्ता संजय गुसाईं को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बोर्ड के सेकेट्री महिम वर्मा व स्पोक पर्सन्स संजय गुसाईं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से मामले में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई है। पीठ ने सर्वोच्च न्यायलय के आदेश अरनेश कुमार बनाम विहार राज्य के निर्णय के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही सरकार से दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

गौरतलब है कि वीरेंद्र सेठी ने बसंत विहार थाने में उन दोनों के अलावा मनीष झा, नवनीत मिश्रा, पीयूष रघुवंश, सत्यम शर्मा व पारुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपए रिश्वत लेने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में  महिम वर्मा व संजय गुसाईं ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

उत्तराखंड क्रिकेट बोर्डः हाईकोर्ट ने लगाई सचिव और प्रवक्ता की गिरफ्तारी पर रोक, सरकार से मांगा जवाब…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top