Connect with us

उत्तराखंडः सेना में तैनात जवान का शव इस हाल में मिला शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सेना में तैनात जवान का शव इस हाल में मिला शव, हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस…


उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। सेना में तैनात  जवान का शव संदिग्ध हालात में शव मिला है। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मनोज कुमार सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह घर आने वाले थे। पुलिस मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर्मी के जवान का शव रांची के डोरंडा में मिला है। मनोज की पोस्टिंग जमशेदपुर के सोनारी में थी। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह रांची आए थे और दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे। वह आज उन्हें रांची पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि मनोज कुमार सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने उनका शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी मनोज के पॉकेट से उनका आईकार्ड बरामद किया और फिर इसकी जानकारी दीपा टोली कैंट स्थित आर्मी कार्यालय को दी। जिसके बाद मौके पर मिलिट्री पुलिस पहुंची और आगे की तफ्तीश में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है ताकि यह मालूम पड़े की किन परिस्थितियों में मनोज कुमार सिंह इस स्थान पर पहुंचे थे या फिर उन्हें किसी के द्वारा पकड़ कर लाया गया था। पुलिस मामले में साजिश मान रही है। साजिश की आशंका को देखते हुए रांची पुलिस के द्वारा मौके पर एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम को बुलाकर भी जांच करवाई गई है। हालांकि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top