Connect with us

उत्तराखंडः इन पदों पर आवेदन के लिए 20 दिसंबर है लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन पदों पर आवेदन के लिए 20 दिसंबर है लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…


Job Update: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए  काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के अंतर्गत कुल 445 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आयु सीमा और अंतिम तिथि

बता दें कि यूकेपीएससी जेए (कनिष्ठ सहायक) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 से जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

ऐसे होगी भर्ती परीक्षा

बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार पहले यूकेपीएससी की वेबसाइट यानी ukpsc.net.in पर जाएं। फिर वेबसाइट पर दिए गए ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें और अपना मूल विवरण प्रदान करें। अब अपनी अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। भुगतान कर अपना आवेदन प्रिंट करें।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

ये होगा आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित –  176.55 रुपये।
  • उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस – 176.55 रुपये।
  • उत्तराखंड ओबीसी – 176.55 रुपये।
  • उत्तराखंड एससी – 86.55 रुपये।
  • उत्तराखंड एसटी –  86.55 रुपये।
  • उत्तराखंड के अनाथ बच्चे – कोई शुल्क नहीं
  • उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी – 26.55 रुपये।
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top