Connect with us

उत्तराखंडः सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पदभार ग्रहण कर बताई प्राथमिकता…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पदभार ग्रहण कर बताई प्राथमिकता…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद गुरूवार को नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई है। साथ ही विभागीय कार्यों की जानकारी भी ली।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पदभार ग्रहण कर कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  The Wanderer | PDF Book Download

उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके।  सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

बताया जा रहा है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Les enfants de Timpelbach : Livre Gratuit ePub
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top