Connect with us

उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिला ये अवार्ड, CM धामी ने दी बधाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिला ये अवार्ड, CM धामी ने दी बधाई…


देहरादून: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड को Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सीएम धामी ने राज्य की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। सीएम ने इस दौरान कहा कि हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्माता निर्देशकों को अपनी ओर खींच रही है। उत्तराखंड राज्य फिल्म निर्माता निर्देशकों की पसंद बनता चला जा रहा है। कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है और कई निर्माता निर्देशक उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग करना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर फिल्म स्टार अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म के कुछ सीन उत्तराखंड में शूट कर चुके हैं। इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखण्ड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है।

बता दें कि उत्तराखंड के कई ऐसे अनछुए इलाके हैं, जो स्विट्ज़रलैंड की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। राज्य सरकार की भी लगातार कोशिश है की फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड को और आगे लाया जाय ताकी बड़े पर्दे पर भी उत्तराखंड की एक अलग पहचान बन सके। माना जा रहा है कि देहरादून में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार लगातार इन कोशिशों में जुटे हुए हैं और इस संबंध में जल्द कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश भी उनके द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top