Connect with us

उत्तराखंडः बच्चों में तेजी से फैल रहा एचएफएमडी संक्रामक, ये है लक्षण…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बच्चों में तेजी से फैल रहा एचएफएमडी संक्रामक, ये है लक्षण…


Uttarakhand News: देहरादून में इन दिनों जहां डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं बच्चें एक घातक बीमारी की चपेट में आ रहे है। बताया जा रहा है कि ये संक्रामक बीमारी एचएफएमडी है। इस बीमारी में बच्चों को बुखार एवं शरीर दर्द के साथ हाथ, मुंह, पैरों में दाने, छाले और फफोले पड़ रहे हैं। एक बच्चे से दस बच्चों तक ये संक्रामक फैल सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना एचएफएमडी (Hand Foot Mouth Disease) से पीड़ित बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह बीमारी तेजी से फैल रही है। यह संक्रामक बीमारी छह से कम उम्र वाले बच्चों को यह ज्यादा होती है। दून अस्पताल में ही रोज पांच-सात बच्चे ऐसे आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मामले बढ़े हैं। बड़ों में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे है।

ये हैं लक्षण:

  • इस बीमारी में तेज बुखार आना
  • खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने या छाले होने लगते हैं।
  • हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लग जाते हैं।
  • गले में दर्द की शिकायत भी होती है।

डॉक्टर को दिखाएं और बच्चे को घर पर ही रखें

विशेषज्ञों की माने तो यदि किसी बच्चे को लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से परामर्श लें। स्कूल भेजना बंद कर दें। क्योंकि, यह बीमारी दूसरे बच्चों में फैल सकती है। एक बच्चे से 10 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए, किसी बच्चे को दिक्कत है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाकर उसे घर पर ही रखें। छह-सात दिन के उपचार से बच्चा ठीक हो जाएगा। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को पीने में तरल पदार्थ और खाने में फल दें।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top