Connect with us

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती की होगी विजिलेंस जांच, CM धामी ने दी मंजूरी…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती की होगी विजिलेंस जांच, CM धामी ने दी मंजूरी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद अब पुलिस दारोगा भर्ती विवादों में है। 2015 पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की आशंका को देखते में हुए अब मामले में विजिलेंस जांच की जाएगी। सीएम धामी ने विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। वहीं इस भर्ती को लेकर जांच के आदेश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्ष 2015 में हुई दरोगा की सीधी भर्ती में कथित धांधली की खबरे सामने आई थी। शिकायत के बाद मामले में पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें लंबे विचार-विमर्श के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।  बताया जा रहा है कि इसमें भी कुछ लोगों के गलत तरीके से पास होने की आशंका है। जिन लोगों ने गलत तरीके से नौकरियां हड़पी हैं, उन्हें अब नौकरी जाने का डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में आउटरीच सेल का बीएलएस ,वर्क प्लेस फ़ास्ट एड और होम हेल्थ एड दक्षता कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि राज्य बनने के बाद तीसरी बार वर्ष 2015 में दरोगा की सीधी भर्ती हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से पुलिस में 339 दरोगा भर्ती हुए थे। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई थी। शुरुआत में इस भर्ती के रिजल्ट में आरक्षण का पेच फंसा था। यूकेएसएसएससी मामले में पंतनगर विवि के कनेक्शन के बाद अन्य भर्ती पर भी सवाल उठे। मामले में एसटीएफ की जांच के दौरान भी कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिसमें इस पुलिस दारोगा भर्ती में गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं। अब इस भर्ती की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुले
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top