Connect with us

उत्तराखंड: राजेन्द्र नाथ ने फतह की सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ, लहराया तिरंगा…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: राजेन्द्र नाथ ने फतह की सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ, लहराया तिरंगा…


उत्तराखंड SDRF के जवान राजेन्द्र नाथ ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ को फतह कर तिरंगा फहराया है। अपनी कड़ी मेहनत से चोटी को फतह कर उन्होंने प्रदेश और देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Perfiles del Futuro : (EPUB, E-Book)

मिली जानकारी के अनुसार SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की गई है। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक  द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

वहीं SDRF पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Analog and Digital Electronics : A First Course | Digital Book

सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top