Connect with us

उत्तराखंड का जवान सीमा पर शहीद, दो माह पूर्व बीमारी से पत्नी का हुआ था निधन

उत्तराखंड

उत्तराखंड का जवान सीमा पर शहीद, दो माह पूर्व बीमारी से पत्नी का हुआ था निधन


उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के तहसील गंगोलीहाट निवासी जवान दीपक सिंह सुगड़ा की बुधवार देर रात जम्मू कश्मीर में गोली लगने से मौत हो गई। बताते चलें कि जवान की पत्नी का भी दो माह पूर्व बीमारी से निधन हो गया था, जिसके बाद से वह एक वर्षीय मासूम बेटे दीवान की परवरिश को लेकर काफी परेशान था।

वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया। दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Toi qui a cru en moi | Lire en Ligne

दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई अनिल सिंह सुगड़ा और गोकुल सिंह सुगड़ा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में दीपक के सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। दीपक सिंह के मौत की सूचना अभी उनकी माता कौशुली देवी (54) को नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

एडीएम पिथौरागढ़ डॉ. शिव कुमार बर्नवाल ने कहा कि सैनिक दीपक सिंह सुगड़ा की मौत की सूचना ग्राम प्रधान की ओर दी गई है। अभी तक सेना की ओर से इस तरह की कोई जानकारी नहीं आई है। किन कारणों से जवान की मौत हुई इसका भी पता नहीं लग पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top