Connect with us

उत्तराखंडः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को राज्य सरकार ने दिया तोहफा, मिलेगा ये भत्ता…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को राज्य सरकार ने दिया तोहफा, मिलेगा ये भत्ता…


उत्तराखंड में शासन ने कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। ये तोहफा शासन ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दिया है। इसके तहत इस कर्मियों को अब वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जिसका आदेश जारी हो गया है। लंबे समय से कर्मी इसकी मांग कर रहे थे। हालांकि वर्दी भत्ता देने के साथ ही शासन ने अनिवार्य शर्तों को भी इसमें जोड़ दिया है। आइए जानते है किसे और कब ये भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार ने चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साल के अंत में बड़ा तोहफा दे दिया है।  शासन ने उत्तराखंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को  2400 रुपए प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता देने से जुड़ा आदेश कर दिया है। जनवरी 2024 से सालाना ₹2400 वर्दी भत्ता कर्मचारियों को दिया जाएगा। हालांकि इस आदेश में सचिवालय कर्मचारी शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सचिवालय को छोड़कर बाकी प्रदेश भर के विभागों में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  The Golden Voice: The Ballad of Cambodian Rock's Lost Queen | Read

वर्दी भत्ते को लेकर शासन ने कुछ शर्तें भी रखी है। बताया जा रहा है कि वर्दी भत्ता लिए जाने के बाद कर्मचारियों को वर्दी सिलवाने के बाद इसका प्रमाण पत्र आहरण वितरण अधिकारी को देना होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कार्यालय में अनिवार्य रूप से वर्दी पहन कर ही आना होगा। ऐसा नहीं करने पर वर्दी भत्ता की वसूली समेत विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों की वर्दी में बाई तरफ उनका नाम और पद भी लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Il fauno di marmo - Italiano

गौरतलब है कितुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से वर्दी भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे थे।  कर्मियों की मांग को देखते हुए शासन ने पहले कैबिनेट में इसके प्रस्ताल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top