Connect with us

उत्तराखंडः अचानक यहां टूटकर सड़क पर आया ग्लेशियर, जान बचाकर भागे लोग…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अचानक यहां टूटकर सड़क पर आया ग्लेशियर, जान बचाकर भागे लोग…


उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। जिससे जहां एक ओर सड़क बंद हो गई है। तो वहीं लोगों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि सड़क बंद होने से गांव के लोग और पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लामिला भ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम दांतू निवासी पानु दताल ने बताया की सात लोग गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा जिसे देखकर सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। सड़क बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है। मौसम सही होने पर मार्ग को खोलने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Ich war Kaiser von China. | PDF

वहीं बताया जा रहा है कि शनिवार को भी चीन सीमा पर आदि कैलास मार्ग पर कुटी से ज्योलिंगकोंग के मध्य चार स्थानों पर ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गए। जिससे मार्ग बंद हो गया।  मार्ग पर बीआरओ बर्फ हटाने में जुटी है। वहीं बताया जा रहा है कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले नजंग में ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में दब कर कीड़ा जड़ी दोहन को गए ग्रामीण की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Seven Mythical Creatures: A Pop-Up Book - Audio Book
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top