Connect with us

उत्तराखंडः आयुक्त ने दिए कबाड़ की दुकाने इस शहर से बाहर करने के निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः आयुक्त ने दिए कबाड़ की दुकाने इस शहर से बाहर करने के निर्देश…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में हाल ही में हुए उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान से हुए जहरीली गैस लीक मामले में जहां कार्रवाई जारी है। वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बड़े निर्देश दिए है। उन्होंने शहर में स्थित कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण कर एसडीएम को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शहर में स्थित कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिली। उन्होंने एसडीएम को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए। वहीं सड़कों के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा की कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से शहर के अंदर स्थापित की गई है। कबाड़ व्यवसाय करने वाले सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज हैं लिहाजा इन्हें जल्द से जल्द शहर से बाहर किया जाए। इन दुकानों से उधम सिंह नगर में हुई जैसी घटना शहर में दोबारा घट सकती है। लिहाजा शहर के अंदर से कबाड़ की दुकानों को बाहर किया जाए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top