Connect with us

उत्तराखंड: इस कॉलेज के पूर्व कुलसचिव गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप, जानें मामला…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: इस कॉलेज के पूर्व कुलसचिव गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप, जानें मामला…


पौड़ी: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। पौड़ी में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये  गिरफ्तारी कुलसचिव पर सेवाकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं समेत कई आरोपों को लेकर की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर 2021 में तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डा. संजीव नैथानी ने कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें संदीप कुमार के विरुद्व संस्थान में वर्ष 2018-19 में हुई शिक्षकों, कुलसचिव पद पर नियुक्ति व साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्व्पूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया था।

बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद शासन ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद संस्थान में अवैध तरीके से हुई नियुक्तियों की जांच के लिए दिसंबर 2021 में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सबसे पहले 24-25 जनवरी 2022 को दो दिनों तक संस्थान में डेरा डाला था। टीम ने अवैध नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज सीलबंद करने के साथ ही इससे जुड़े अधिकारियों को नोटिस थमाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

बताया जा रहा है कि टीम को इसके बाद मामले से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे थे। साथ ही मामले में टीम भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता को लेकर भी पड़ताल में जुटी थी। इन्ही आरोपों और जांच के आधार पर ये गिरफ्तारी की गई है। वहीं, सोमवार को गिरफ्तारी के बाद पूर्व कुलसचिव अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top