Connect with us

उत्तराखंडः लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक…


देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून को देखते हुए शासन एक्शन में है। राज्य में अगले तीन महीने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ व अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। बरसात आरंभ होने के बाद यह कदम उठाया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसके निर्देश जारी किए हैं।  सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने मानसून को देखते हुए सिंचाई विभाग की तैयारियों की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है इसके अलावा केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष देहरादून (Dehradun) में बनाया गया है. पूरे प्रदेश में 113 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा आपदा से निपटने के लिए फिलहाल कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है ।

गौरतलब है कि  इससे पहले सीएम धामी आपदा प्रबंधन की बैठ में कहा था कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। अगले तीन माह सीएम ने अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा था कि आपदा के दृष्टिगत अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। इसके साथ ही आपदा ने निपटने के लिए सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। साथ ही समीक्षा बैठक की है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

उत्तराखंडः लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में कर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top