Connect with us

उत्तराखंडः गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत…


Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से सटे विकासनगर कालसी से आ रही है। यहां गुरुवार दोपहर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कालसी कोठी इच्छाड़ी में हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।

बताया जा रहा है कि कार हिमाचल नंबर की है। मृतकों की पहचान दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हिमाचल प्रदेश, पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं तीसरे शख्स की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

कल भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी विकासनगर में दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां विकासनगर के पास लखवाड़ में रोटा बैंड पर एक वाहन पलट कर नाले में गिर गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वाहन में 10 लोग सवार थे। 2 लोगों को मामूली चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

बताया जा रहा है कि चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी ग्राम धनाशू थाना कालसी दस सवारियों को बैठाकर लखवाड़ से विकासनगर बाजार जा रहा था। तभी बोसान बैंड से करीब तीन किमी पहले लखवाड़ की तरफ रोंडा बैंड नाला परप गाड़ी के ब्रेक फेल होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top